भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, महिला टीचर सहित 3 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, महिला टीचर सहित 3 लोगों की मौत

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला टीचर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। हादसा संगरिया रोड पर पर गांव मानकसर के समीप हुआ हुआ। जहां बाइक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवा गया है। हनुमानगढ़ जिला कलक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।

पुलिस के मुताबिक विश्वकर्मा ट्रेवल्स की बस सुबह हनुमानगढ़ से डबवाली जा रही थी। तभी बाइक को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराते हुए पलट गई। हादसे में बस सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस के नीचे दबने से दो बाइक सवार युवकों ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा