बीकानेर में इस जगह बस-पिकअप भिड़ंत, टक्कर के बाद पिकअप बस के नीचे फंसी

बीकानेर में इस जगह बस-पिकअप भिड़ंत, टक्कर के बाद पिकअप बस के नीचे फंसी
बज्जू के समीप श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बस और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। बीठनोक-गड़ियाला मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में पिकअप वाहन बस के नीचे फंस गया, जिससे उसका चालक एक घंटे तक फंसा रहा। बाद में उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे मेड़ी का मगरा से बीकानेर जा रही करणी बस मोटासर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बीठनोक की तरफ से आ रही कीटनाशक से भरी एक पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। घने कोहरे के कारण दोनों वाहन चालक एक-दूसरे को देख नहीं पाए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह बस के नीचे चला गया, जिससे चालक बाहर नहीं निकल पा रहा था। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। जेसीबी मशीन की मदद से बस को उठाकर पीछे किया गया, तब जाकर पिकअप के चालक को बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को गोविंदसर सरपंच प्रतिनिधि ने चिकित्सालय पहुंचाया। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट  जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम रहने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न…

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर बीकानेर। नाल थाना इलाके में होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नाल निवासी लालसिंह राजपूत…

    You Missed

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल