हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन की पत्नी का मर्डर, दीवार पर सिर पटक-पटकर मारा

हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन की पत्नी का मर्डर, दीवार पर सिर पटक-पटकर मारा

बाड़मेर में हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन की पत्नी का मर्डर कर दिया गया है। ममता (37) का सिर दीवार पर पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना जिले के सड़वा थाने के भंवार सुथारों की ढाणी में सोमवार शाम 6 बजे का है। पुलिस को देर रात करीब 10 बजे इसकी सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि मृतका ममता के पति बीजाराम (60) ने दो शादी कर रखी थी। ममता दूसरी पत्नी थी। हादसे के दौरान मृतका के बेटे स्कूल गए हुए थे। शाम को शाम को जब घर पर लौटकर देखा तो बड़े बेटे ने आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सेड़वा थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंचा। रात को करीब 10 बजे एसपी, एएसपी, डीएसपी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

वहीं, एफएसएल एवं एमओबी टीमों को मौके बुलाकर सबूत जुटाए गए है। मृतका के पति बीजाराम ने 2 शादी कर रखी है। पहली शादी 40 साल पहले की थी और उसके तीन लड़कियां है। बीजाराम की पहली पत्नी जोधपुर में रहती है। इसके बाद 18 साल पहले बेटे की चाह में दूसरी शादी की थी। ममता बीजाराम की दूसरी पत्नी थी। शादी के बाद चार लड़के हुए थे। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि ममता 4 बेटों के साथ गांव में ही रहती थी। बीजाराम की जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री है।

  • Related Posts

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल सवाई माधोपुर जिले में बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार…

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में गर्म पानी करने की रॉड से करंट…

    You Missed

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार