खुशखबरी: इस जगह से जैसलमेर रोड तक बनेगा बाईपास, 15 किमी का चक्कर बचेगा

खुशखबरी: इस जगह से जैसलमेर रोड तक बनेगा बाईपास, 15 किमी का चक्कर बचेगा

बीकानेर। अगर किसी को नोखा से आते वक्त जैसलमेर जाना है तो उसे अब नोखा, जयपुर-जोधपुर बाईपास से होते हुए श्रीगंगानगर चौराहे से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि पीडब्ल्यूडी अब नोखा रोड से जैसलमेर रोड के बीच बाइपास बनाने जा रहा है। इसकी डीपीआर तैयार हो रही है। अगर ये बाईपास बन गया तो ये बाईपास जोड़ते हुए मिनी रिंगरोड की तरह हो जाएगा। दरअसल अभी जयपुर-जोधपुर बाईपास है। फिर जोधपुर श्रीगंगानगर रोड बाईपास है। श्रीगंगानगर से जैसलमेर रोड तक बाईपास है। यानी शहर बाईपास से तीन चौथाई घिरा हुआ है लेकिन जैसलमेर से जोधपुर बाईपास नहीं बना। अब सरकार इसे भी बनाने की तैयारी कर रही है। इसीलिए पीडब्ल्यूडी विभाग को डीपीआर बनाने का काम सौंपा है। डीपीआर का काम शुरू होने वाला है। माना जा रहा है कि फरवरी तक डीपीआर तैयार होगी। उसकी कॉस्ट की डिटेल जयपुर जाएगी और अगले बजट में इसका काम मंजूर हो जाएगा। तो अगले साल इसका निर्माण हो शुरू जाएगा। डीपीआर में कुछ जमीन भी एक्वायर करनी पड़ सकती है। ये एक मिसिंग लिंक की तरह है। दो चौथाई बाईपास शहर से सटा हुआ है। अब ये अधूरा लिंक बनने से शहर के चारों तरफ बाईपास हो जाएगा। एक तरह की ये मिनी रिंग रोड हो जाएगी।

शहर के चारों तरफ बाइपास से जुड़ेगा हाईवे
अभी कोई जैसलमेर से आ रहा है और उसे नोखा जाना है तो वो जैसलमेर बाईपास से पहले श्रीगंगानगर बाईपास जाएगा। फिर श्रीगंगानगर बाईपास से जयपुर बाईपास और वहां से जोधपुर बाईपास होते हुए नोखा जाएगा। पर जैसे ही ये बाईपास बनेगा तो वो जैसलमेर रोड से ही सीधे नोखा के लिए बाईपास होते हुए जा सकेगा। इससे उसका करीब 15 किलोमीटर का चक्कर बचेगा। शहर के भीतर के ट्रैफिक से बचेगा। यही स्थिति नोखा से जैसलेमर जाने वाले के लिए होगी। सबसे अच्छी बात ये होगी कि शहर के चारों तरफ हर हाई-वे बाईपास से कनेक्ट होगा।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम