भजनलाल कैबिनेट की मीटिंग आज, इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला

भजनलाल कैबिनेट की मीटिंग आज, इन मुद्दों पर हो सकता है फैसला

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें एसआइ भर्ती परीक्षा, पिछली सरकार में बने नए जिलों और तबादलों से रोक हटाने से जुड़े मुद्दों पर फैसला होने की संभावना है। बैठक में एसआइ भर्ती परीक्षा रद्द कर इसमें शामिल अभ्यर्थियों की पुन: परीक्षा कराने की मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिश की जा सकती है। एसआइ भर्ती परीक्षा को लेकर संसदीय व विधि कार्यमंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में बनी मंत्रिमण्डलीय समिति की रिपोर्ट पहले ही दे चुकी है। भजनलाल सरकार पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के समय बनाए गए छोटे जिलों को मर्ज करने पर फैसला ले सकती है। जनगणना रजिस्ट्रार जनरल ने 31 दिसंबर तक जिलों से लेकर उपखंड, तहसील और नए गांव बनाने साथ ही उनकी बाउंड्री बदलने की छूट दे रखी है। ऐसे में संभावना है कि सरकार दूदू, सांचौर, गंगापुर सिटी, शाहपुरा और केकड़ी जैसे छोटे जिलों को मर्ज करने और जयपुर-जोधपुर को दो की जगह एक ही जिला करने पर फैसला ले सकती हैं। माना जा रहा है कि मीटिंग में तबादलों से रोक हटाने पर भी चर्चा संभव है। बैठक में राजस्थान अधीनस्थ एवं लिपिकवर्गीय सेवा (समान पात्रता परीक्षा) नियम 2022 और राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 में संशोधन पर भी चर्चा होगी।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा