शहर में इस जगह चाट की दुकान पर लाठी-डंडों से हमला, टैंकर ड्राइवर से मालिक की साइड को लेकर हुई कहासुनी

शहर में इस जगह चाट की दुकान पर लाठी-डंडों से हमला, टैंकर ड्राइवर से मालिक की साइड को लेकर हुई कहासुनी

सोमवार को लालसोट क्षेत्र के डिडवाना गांव में बस स्टैंड पर एक चाट सेंटर संचालक और उसके कर्मचारियों पर हमला किया गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर लालसोट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, डिडवाना बस स्टैंड पर स्थित चाट सेंटर के मालिक और वहां काम करने वाले लोगों पर सरस डेयरी के एक टैंकर चालक ने अपने लगभग एक दर्जन साथियों के साथ हमला किया। हमलावरों ने लाठी, डंडे और सरियों का इस्तेमाल किया। चाट सेंटर के मालिक विवेक शर्मा ने बताया कि ये घटना सुबह हुई एक मामूली कहासुनी का परिणाम थी। वो सुबह अपने गांव देहलाल से डीडवाना स्टैंड पर स्थित दुकान खोलने आ रहे थे। उनकी बाइक पर उनकी बहन भी साथ थी। रामगढ़ की ओर से आ रहे एक सरस डेयरी टैंकर ने पीछे से कई बार हॉर्न बजाया और अचानक उनकी बाइक के पास आकर साइड में घुमा दिया, जिससे वे दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे। इसके बाद विवेक ने डीडवाना स्टैंड पर टैंकर को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा, “गाड़ी तो नहीं चढ़ी है, बच तो गया।” इसके बाद टैंकर चालक वहां से चला गया।

  • Related Posts

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए बाड़मेर में सरकारी स्कूल के टीचर ने अपनी सहकर्मी महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेज दिए।…

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार जयपुर: राजस्थान में सर्दी का दौर लगभग खत्म हो चुका है। अब केवल सुबह और शाम ही हल्की सर्दी…

    You Missed

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शरीर के टुकड़े हुए

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शरीर के टुकड़े हुए