पति दूसरी महिला को घर लाया, स्त्रीधन हड़पा:पीड़िता को घर से निकालने का प्रयास

पति दूसरी महिला को घर लाया, स्त्रीधन हड़पा:पीड़िता को घर से निकालने का प्रयास
चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और पति द्वारा प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति पर स्त्रीधन हड़पने और दूसरी महिला को घर लाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति अब उससे दो लाख रुपए नकद और एक बाइक की मांग कर रहा है। पुलिस ने कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर विवाहिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि उसका पति ठठावता निवासी शराब पीने का आदी है। वह अक्सर कम दहेज लाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसके गहने और अन्य कीमती सामान भी छीन लिए हैं। विवाहिता ने आगे बताया कि अब एक दूसरी महिला को अपनी पत्नी बनाकर घर ले आया है और उसे घर से निकालने का प्रयास कर रहा है। आरोपी पति अब पीड़िता और उसके परिवार पर दो लाख रुपए नकद और एक नई बाइक देने का दबाव बना रहा है। रतनगढ़ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक गिरधारीलाल को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर बीकानेर। नाल थाना इलाके में होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नाल निवासी लालसिंह राजपूत…

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार रात मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। भीनासर स्थित कुम्हारों के…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह