बीकानेर: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष व थानाधिकारी के बीच झड़प,पुलिस ने लिया हिरासत में, देखे वीडियों

बीकानेर: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष व थानाधिकारी के बीच झड़प,पुलिस ने लिया हिरासत में, देखे वीडियों

राजस्थानी चिराग। टॉवर लगाने को लेकर विवाद हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बादनूं रोही की है। जहां पर पुलिस और कांग्रेस नेता के बीच जमकर हंगामा हो गया। जिसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर विवाद हो गया। पुलिस और कांग्रेस नेता ने एक-दूसरे पर आरोप लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। विवाद के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता श्रीराम भादू को शांति व्यवस्था भंग नहीं होने देने के लिए डिटेन कर थाने बैठा लिया ।

श्रीराम भादू का आरोप है कि कंपनी प्रतिनिधि से मुआवजे के दो लाख 97 हजार रुपए तय हुए थे, लेकिन आज कंपनी पुलिस को साथ लेकर आ गई और खेत में टॉवर लगाने के लिए अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया। भादू का आरोप है कि कंपनी बिना मुआवजा दिये पुलिस की आड़ में किसान के खेत जबरन टॉवर लगाना चाहती है।

वहीं, जसरासर थाना एसएचओ संदीप पूनिया का कहना है कि सोलर कंपनी खेत में टावर लगा रही है, जिसके लिए दो किस्तों में मुआवजा बनता है, एक किस्त में एक लाख रुपए का भुगतान कंपनी कर चुकी है और दूसरी किस्त के 75 हजार रुपए टॉवर पर तार खिंचाई के बाद दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये प्रोसेस अन्य 34 खेतों में लागू हुआ है। एसएचओ ने बताया कि कंपनी ने पुलिस इमदाद मांगी थी, जिस पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन गाली-गलौज करने पर दो जनों को पकड़कर पुलिस थाने लेकर आई है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी