कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ खुद को गोली मारी, थाने से मात्र 100 मीटर दूर हुई घटना

 कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल के साथ खुद को गोली मारी, थाने से मात्र 100 मीटर दूर हुई घटना

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ में कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मारकर खुद को भी शूट कर लिया। बेगूं थाने से महज 100 मीटर दूर किराए के मकान में सोमवार शाम 6:30 बजे यह घटना हुई। दोनों कॉन्स्टेबल प्रोबेशन पर है और एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे। रोल कॉल के बाद सियाराम अपने कमरे में सर्विल पिस्टल लेकर बैठा था। जैसे ही पूनम कमरे में घुसी, सियाराम ने उसके सीने में गोली मार दी और फिर खुद को भी शूट कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में बेगूं उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को चित्तौडग़ढ़ रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर डीएसपी अंजलि सिंह और थानाधिकारी रविंद्र सिंह चारण मौके पर पहुंचे। अस्पताल के सारे गेट बंद कर दिए गए हैं। एमओटी में इलाज चल रहा है। चित्तौडग़ढ़ एसपी सुधीर चौधरी का कहना है कि बेगूं में हमारे में कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी है। दोनों को सीरियस हालत में चित्तौडग़ढ़ लाया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है। दोनों में क्या विवाद था? इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच में लग गई है।

Recent Posts

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी