60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Dausa Borewell Accident: दौसा में खेलते समय बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा, NDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन की संभाली कमान

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के दौसा में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है. जिले के कालीखाड गांव में खेलते समय एक पांच साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया है. जिस बोरवेल में बच्चा गिरा है, वह 150 फीट गहरा बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. वहीं, विधायक डीसी बैरवा (DC Bairwa) भी मौके पर मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक, बोरवेल खेत में खुला हुआ पड़ा था. इस दौरान पास में ही 5 वर्षीय आर्यन का खेलते-खेलते पैर फिसल गया और वह बोरवेल में जा गिरा.

फिलहाल बोरवेल में बच्चे तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है. एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन मौके पर मौजूद है. 5 जेसीबी मशीन और 3 ट्रैक्टर की मदद से खुदाई का काम चल रहा है. इससे पहले दौसा जिले से बोरवेल हादसे की दो घटना बीते अक्टूबर महीने सामने आई थी. लालसोट क्षेत्र में स्थित मंडावरी में 150 फीट गहरे बोरवेल में टोडा ठेकला निवासी 44 वर्षीय हेमराज गिर गया था. जेसीबी के जरिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में उसके शव को निकाला गया था. इसके अलावा दौसा के बांदीकुई में बीते दिनों एक बोरवेल हादसा हुआ था. 19 सितंबर को दौसा के बांदीकुई में नीरू नामक दो साल की बच्ची 600 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी. 18 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को सकुशल बोरवेल से निकाला गया था. वहीं, बीते 20 नवंबर को बाड़मेर में 4 साल के बच्चे की बोरवेल में गिरने से मौत हो गई थी. बच्चे को निकालने के लिए करीब 6 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला था. हालांकि, बोरवेल में उस समय पानी होने चलते सफतला हाथ नहीं लगी.

Recent Posts

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे