बीकानेर में खेजड़ी बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन…गैंगस्टर लॉरेंस के पोस्टर लहराने पर विवाद !

बीकानेर में खेजड़ी बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन…गैंगस्टर लॉरेंस के पोस्टर लहराने पर विवाद !

राजस्थानी चिराग। बीकानेर में सोलर प्रोजेक्ट के लिए खेजड़ी के पेड़ों की कटाई का विरोध हो रहा है। आज सर्व समाज की ओर से बीकानेर बंद का आह्वान किया गया। वहीं कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान कुछ युवक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फोटो वाला पोस्टर लेकर प्रदर्शन में पहुंच गए। जिसके बाद अब यह मामला गर्मा रहा है।

लॉरेंस की फोटो लगे पोस्टर लहराए !

बीकानेर में सोलर प्रोजेक्ट के लिए खेजड़ी के पेड़ों की कटाई का विरोध लगातार तेज हो रहा है। आज इस मामले में सर्व समाज की ओर से बीकानेर बंद का आह्वान किया गया। जिसकी वजह से बाजार बंद रहे, इस दौरान कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फोटो वाले बैनर लहराए। भारी पुलिस बल और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में लॉरेंस का पोस्टर लहराना अब चर्चा का विषय बन गया है।

युवकों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फोटो लगी पोस्टर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश लिखा हुआ था। फिलहाल पुलिस प्रदर्शन में शामिल इन युवकों की पहचान करने में जुट गई है। गैंगस्टर के पोस्टर लहराने की वजह से विरोध प्रदर्शन अब विवादों में घिरता दिख रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लॉरेंस का फोटो लहराने वाले युवकों की पहचान के निर्देश दिए हैं।

खेजडी बजाओ आंदोलन को लेकर वार्ता विफल

बीकानेर पुलिस अचानक हुई इस घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है। इस बीच खेजडी बचाओ आंदोलन को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों और प्रशासन के बीच वार्ता बेनतीजा रही। विश्नोई समाज के लोगों ने अब 30 दिसंबर को विश्नोई समाज के सबसे बड़े तीर्थ मुकाम में बैठक बुलाई है, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। इधर, आंदोलन करने वाले लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन के दौरान लॉरेंस के फोटो लगे पोस्टर लहराने को गलत बताया है।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी