बीकानेर: दो पुलिस अधिकारियों को कोर्ट ने गिरफ्तार करने का वांरट जारी किया,बयान देने कोर्ट नहीं पहुंच रहे थे

बीकानेर: दो पुलिस अधिकारियों को कोर्ट ने गिरफ्तार करने का वांरट जारी किया,बयान देने कोर्ट नहीं पहुंच रहे थे

बीकानेर की खाजूवाला कोर्ट ने तारीख पर पेश नहीं होने वाले दो आरपीएस अफसरों के प्रति सख्ती दिखाई है। ये दोनों अपने पुराने मामलों में कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं, ऐसे में अदालत ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

खाजूवाला की दो अलग-अलग अदालतों ने दोनों पुलिस अधिकारियों को तारीख पर कोर्ट में तलब नहीं होने पर सख्ती दिखाई है। इसमें पूगल थाने में एक मामला वर्ष 2012 का है। तब क्षेत्र में शिकार होने पर तत्कालीन एसएचओ बनवारी लाल मामले की जांच कर रहे थे। ये मामला अदालत में पेंडिंग चल रहा है। जिसमें तत्कालीन एसएचओ बनवारी लाल से कोर्ट में बयान लिए जाने हैं। पिछली कई तारीखों में बनवारी लाल कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। वर्तमान में पदोन्नत होकर वो राजस्थान पुलिस सेवा में पहुंच गए हैं। इन दिनों पुलिस अकादमी में सीओ के पद पर कार्यरत है। इसके अलावा डेगाना में सीओ के रूप में काम कर रहे जयप्रकाश के प्रति भी कोर्ट ने नाराजगी जताई है। जयप्रकाश भी पूगल में थानाधिकारी रहे हैं। उनके कार्यकाल का भी एक मामला यहां पेंडिंग चल रहा है। अदालत ने पूगल पुलिस को आदेश दिए हैं कि दोनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाए। आमतौर पर अधिकारी अपनी व्यस्तताओं के बीच कोर्ट में पेश नहीं होते हैं और ऐसे में कोर्ट सख्त आदेश जारी करते हैं।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी