पत्नी की दूसरी शादी की तो सास को मारी गोली, पेट में फंसी बुलेट

पत्नी की दूसरी शादी की तो सास को मारी गोली, पेट में फंसी बुलेट
बांसवाड़ा। दामाद जेल गया तो सास ने बेटी की दूसरी जगह शादी कर दी। जेल से छूटकर आए दामाद का गुस्सा फूट पड़ा। उसने घर में घुसकर सास को गोली मार दी। घायल महिला को हॉस्पिटल लाया गया। गोली पेट में फंसी है। इलाज जारी है। आरोपी दामाद वारदात के बाद फरार हो गया। मामला बांसवाड़ा के राजतालाब थाना इलाके के अगरपुरा गांव का है। घटना शनिवार रात 8.30 बजे हुई। बांसवाड़ा डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया- अगरपुर गांव निवासी महिला नंदा पत्नी कैलाश शनिवार रात 9 बजे घर के बाहर दहलीज पर बैठी थी।

रात करीब 8:20 बजे उसका दामाद अगरपुर गांव निवासी अजय भोई पुत्र रामू भोई बाइक पर आया। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। बाइक से उतरकर अजय ने नंदा को गोली मार दी। गोली नंदा के पेट में लगी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। 100 मीटर दूर जाकर अजय ने बाइक वहीं छोड़ दी और दोनों पैदल भाग गए। नंदा के पड़ोसियों ने वारदात की सूचना राजतालाब थाना पुलिस को दी। रात 9.15 बजे राजतालाब थाना इंचार्ज दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और नंदा को बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल भिजवाया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी