एसबीआई का एटीएम ले गए बदमाश,दो दिन पहले ही डाले थे 14 लाख

एसबीआई का एटीएम ले गए बदमाश,दो दिन पहले ही डाले थे 14 लाख

राजस्थानी चिराग। बीकानेर। देर रात को एसबीआई की एटीएम मशीन तोड़ ले जाने की खबर सामने आयी हे। घटना बज्जू के आरड़ी 860 की है। जहां पर गांव में लगी एटीएम मशीन को बदमाश गाड़ी से बांधकर तोड़ ले गए। सुबह एटीएम का गेट टूटा हुआ देखा तो अंदर की ओर झांका। तब पता चला कि अंदर तो एटीएम ही नहीं है। बैंक प्रबंधन को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एटीएम में शुक्रवार को ही 14 लाख रुपए डाले गए थे। इसमें कुछ राशि दो दिन में निकली है।
माना जा रहा है कि लोहे की मजबूत चेन से एटीएम को बांधकर गाड़ी को स्टार्ट किया। तेज रफ्तार से खींचने पर एटीएम टूटकर गाड़ी के पीछे लटक गया। जिसे खींचते हुए बदमाश ले गए। देर रात हुई इस वारदात का गांव में किसी को पता नहीं चला। मुख्य मार्ग पर भी कोई आवाजाही नहीं होने का फायदा चोरों ने उठाया। वारदात को अंजाम देने में चोरों ने कुछ ही मिनटों का समय लिया और घटनास्थल से फरार हो गए।
घटना के बाद एटीएम में नकदी का आकलन किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही बज्जू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी