दूध गर्म करते समय सिलेंडर ब्लास्ट, युवक गंभीर घायल

दूध गर्म करते समय सिलेंडर ब्लास्ट, युवक गंभीर घायल

चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र स्थित सिकराली गांव में सोमवार रात एक घर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में घर के 3 कमरे क्षतिग्रस्त हो गए और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद 35 वर्षीय विजयसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विजयसिंह सोमवार रात अपने घर में गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे पड़ोस में एक शादी से पहले के कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया, जिससे तेज धमाके की आवाज आई। धमाके के कारण रसोई के पास स्थित 3 कमरे ढह गए और घर का सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया। गंभीर रूप से घायल विजयसिंह को निजी वाहन से पहले रतनगढ़ के जालान अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बीकानेर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना राजलदेसर पुलिस को भी दी गई है और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

  • Related Posts

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! Vaidhriti Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह गोचर करता…

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा बीकानेर। जयपुर एएनडीएफ की टीम ने देशनोक पुलिस थाने में दर्ज एनडीपीएस के तीन साल…

    You Missed

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं

    दादी की मौत का झांसा देकर ज्वेलर को ठगा, बैंक में जमा सोना निकलवाने के लिए गहने लिए

    दादी की मौत का झांसा देकर ज्वेलर को ठगा, बैंक में जमा सोना निकलवाने के लिए गहने लिए

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट