धर्मशाला में ठहरे 4 श्रद्धालुओं की मौत से सनसनी, कमरे में सदिंग्ध अवस्था में मिले शव

धर्मशाला में ठहरे 4 श्रद्धालुओं की मौत से सनसनी, कमरे में सदिंग्ध अवस्था में मिले शव

मेहंदीपुर बालाजी (दौसा)। धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी की एक धर्मशाला के कमरे में मंगलवार को चार शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब धर्मशाला कर्मचारी सफाई करने के लिए रूम में पहुंचा और वहां 4 शव पड़े हुए मिले। सूचना पर टोडाभीम थाना अधिकारी और स्थानीय चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है यह पूरा मामला सामूहिक आत्महत्या का नजर आ रहा है। पुलिस का मानना है कि या तो चारों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या की है या फिर किसी खाद्य सामग्री में जहरीला पदार्थ खाने से चारों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मेहंदीपुर बालाजी की रामकृष्ण धर्मशाला में 12 जनवरी को एक व्यक्ति आया, जिसने नितिन कुमार निवासी बांकाखाला, रायपुर, देहरादून की आधार कार्ड की आईडी दी और कमरा बुक कराया। इस कमरे में दो महिला और दो पुरुष ठहरे थे, मंगलवार को इन सभी को अपने गंतव्य पर जाना था जैसे ही शाम के समय धर्मशाला का कार्मिक बाबूलाल योगी सफाई करने पहुंचा तो वहां 4 शव रूम में पड़े हुए थे। रूम नंबर 119 में हुई इस घटना के बाद समूचे मेहंदीपुर बालाजी में हड़कंप मच गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 1.25 लाख…

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने बीमा…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल