कार में मिले नाबालिग सगे भाइयों के शव, परिवार को हत्या की आशंका

कार में मिले नाबालिग सगे भाइयों के शव, परिवार को हत्या की आशंका

जयपुर में बंद कार में दो भाइयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों नाबालिग घर के पास खेलते हुए अचानक गायब हो गए थे। परिवार ने बच्चों की हत्या की आशंका जताई है। घटना मंगलवार रात 11.30 बजे जयपुर के गलता गेट के नगतलाई इलाके की है। डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि महवा (दौसा) के रहने वाले शहजाद के बेटे अनस (8), अहसान (5) मंगलवार शाम को घर के पास खेल रहे थे। कुछ देर बाद दोनों गायब हो गए। परिजनों ने उन्हें काफी देर तक तलाश किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। दोनों घर के पास खड़ी एक गाड़ी में बेसुध मिले। एक बच्चे के शरीर पर खून के निशान भी थे। पुलिस ने दोनों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दो मासूमों की मौत की जानकारी मिलते ही एसएमएस हॉस्पिटल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय विधायक रफीक खान भी मौके पर पहुंचे। मौत से गुस्साए लोगों ने देर रात तक काफी हंगामा भी किया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद हंगामा शांत हुआ। परिवार ने दोनों मासूमों के हत्या की आशंका जताई है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

  • Related Posts

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा अलवर में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में स्पार्किंग के कारण उसके पास रखी पेट्रोल…

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई सलूंबर जिले में मां-बेटी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मां-बेटी खाना खाकर एक ही कमरे…

    You Missed

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई

    बीकानेर: घर में काम करते हुए गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

    बीकानेर: घर में काम करते हुए गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर