बीकानेर: हौद में मिला युवक का शव, राहगीर को ऊपर ढका टीन शेड हटा मिला

बीकानेर: हौद में मिला युवक का शव, राहगीर को ऊपर ढका टीन शेड हटा मिला

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में हौद में युवक का शव मिला है। मौके से गुजर रहे राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को बाहर निकाला गया। युवक की उम्र करीब 30 से 35 के करीब है। पुलिस के अनुसार- कालूबास में स्थित एक बाड़ी में बने होद के भीतर पानी में एक युवक का शव मिला है। हौद को पट्टी और टीन शेड से ढका हुआ था। हौद के पास से एक युवक गुजर रहा था। तब उसके ऊपर से टीन शेड हटा हुआ था। युवक ने अंदर झांका तो शव दिखा। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। एसआई मोहन मीणा दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान कस्बे के आडसर बास में रहने वाले अमित डागा (40) पुत्र भीखमचंद डागा के रूप में हुई है। उनके पिता की बाजार में दुकान है। डागा के एक जवान बेटे की मौत पहले हार्ट अटैक से हो चुकी है। ये दूसरा बेटा था। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि अमित आज सुबह साढ़े दस बजे तक देखा गया था। इसके बाद दोपहर में ही उसका शव मिला है। पूरे मामले की छानबीन अभी की जा रही है। परिजनों को शव सुपुर्द किया गया है।

  • Related Posts

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों ट्रॉली…

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत बीकानेर। जिले के हदां पुलिस थाना क्षेत्र में हुए एक सडक़ हादसे…

    You Missed

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    मौसम मारेगा पलटी, राजस्थान के 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

    मौसम मारेगा पलटी, राजस्थान के 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे

    बीकानेर पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली करवाया

    बीकानेर पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली करवाया

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!