मौसम मारेगा पलटी, राजस्थान के 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

मौसम मारेगा पलटी, राजस्थान के 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी
राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 14 मार्च को मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 से 15 मार्च के बीच कुछ इलाकों में हल्की आंधी और बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 6 से 8 डिग्री अधिक है। सोमवार को चित्तौड़गढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी 3 से 4 दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान 10 और 11 मार्च को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 14 मार्च के लिए अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, नागौर और पाली जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार