बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, जोधपुर रैफर

बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, जोधपुर रैफर
बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाके में गुरुवार रात कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। युवक के भाई आदेश की रिपोर्ट पर नौ नामजद समेत तीन-चार अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाहक थानाधिकारी ने बताया कि जभेश्वर नगर निवासी विष्णु सियाग पर गुरुवार रात को हमला हुआ। हमले में वह गंभीर घायल हुआ है। घायल के भाई आदेश की रिपोर्ट पर बाबूलाल बिजारणिया, बजरंग, सुखदेव, मनीष, रामचन्द्र, राधेश्याम, पूनमचंद, श्रवण कुमार, सुभाष सुथार व दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई गुरुवार को चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर गया था। तब आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की। युवक विष्णु के गंभीर चोटें आई हैं। उसे पीबीएम अस्पताल से जोधपुर के लिए रैफर कर दिया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप बीकानेर। लाठियों से मारपीट करने और हजारों रूपए छीनने का आरोप लगाते हुए नौरंगदेसर निवासी तुलछाराम…

    बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत

    बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत शाहपुरा। भीम-उनियारा बाइपास पर बुधवार को ट्रेलर और वैन की जोरदार भिड़ंत में साले व बहनोई सहित तीन की…

    You Missed

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप

    बीकानेर : लाठी, सरियों से हमला कर जेब से हजारों रुपए छीनने का आरोप

    बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत

    बाइपास पर काल बना ट्रेलर, साला-बहनोई समेत तीन की दर्दनाक मौत

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

    बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 44 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति ड्रेनेज के लिए मंजूर हुए इतने करोड़

    बीकानेर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति ड्रेनेज के लिए मंजूर हुए इतने करोड़

    शीतला अष्टमी है आज, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि

    शीतला अष्टमी है आज, ये रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि