कबाड़ में ब्लास्ट से युवक की मौत पर परिजनों ने दिया धरना, एक करोड का मुआवजा व सरकारी नौकरी

कबाड़ में ब्लास्ट से युवक की मौत पर परिजनों ने दिया धरना, एक करोड का मुआवजा व सरकारी नौकरी

बीकानेर।

कबाड़ में हुए ब्लास्ट से युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों सहित सैकड़ों शहरवासी कलेक्ट्रेट पर धरना देकर बैठ गये हैं। वे मुआवजा देने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बीकानेर के बीछवाल इलाके में कबाड़ के एक स्टोर में विस्फोट हो गया। कोई पुराना स्क्रेप बम कबाड़ में आ गया था, जिसमें से मैटल निकालते हुए विस्फोट हो गया। आरोप है कि सेना का स्क्रेप अवैध रूप से लाया गया था जिसे तोड़ते हुए विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में लूणचंद नामक युवक की मौत हो गई।

अवैध स्क्रेप तुड़वाने का आरोप

मृतक के पिता स्वरूपाराम नायक ने आरोप लगाया है कि उसके दो बेटे लूणचंद और नेमीचंद श्रवण सारस्वत के बीछवाल स्थित श्याम स्टील में काम करते थे। यहां अवैध रूप से लाये गये स्क्रेप में बमनुमा वस्तु को जबरदस्ती उनके पुत्र लूणचंद से तुड़वाने की कोशिश की। इसी दौरान विस्फोट हो गया और बेटे की मौत हो गई।

मृतक के पिता स्वरूपाराम, भाई नेमचंद के साथ सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट में पड़ाव डाल दिया। इनकी मांग है कि बाड़े के मालिक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। मृतक के परिवार को मुआवजे के रूप में एक करोड़ रूपए दिये जाए। परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दें और फर्म के खिलाफ कार्रवाई हो।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी