देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार संभाली महाराष्ट्र की कमान, शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी CM

देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार संभाली महाराष्ट्र की कमान, शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी CM

मुंबई : महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वह तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं. अब फडणवीस अगले पांच साल के लिए महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे. देवेंद्र फडणवीस को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई.

इसके बाद एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. एकनाथ शिंदे ने अगले पांच साल के लिए उप मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है. वहीं अजित पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने छठवी बार राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.

महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान में हुआ. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, अश्विनी वैष्णव, सीएम भजनलाल शर्मा, बिहार सीएम नीतीश कुमार, निर्मला सीतारमण, विजय रूपाणी, शिवराज सिंह चौहान, पुष्कर धामी, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केशव प्रसाद मौर्य, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान, शाहरुख खान आजाद मैदान पहुंचे.

अंबानी परिवार भी शपथ ग्रहण में शामिल होने आजाद मैदान पहुंचा. अरुणाचल सीएम पेमा खांडू, आंध्र प्रदेश सीएम चन्द्रबाबू नायडू सहित, केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी आजाद मैदान पहुंचे. राजस्थान डिप्टी सीएम दीया कुमारी,डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी  समारोह में पहुंचे.

Recent Posts

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया बाड़मेर। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी