पारिवारिक कलह में मां दो बेटों को लेकर कुएं में कूदी, तीसरा हाथ छुड़ाकर भागा, एक बच्चे की मौत

पारिवारिक कलह में मां दो बेटों को लेकर कुएं में कूदी, तीसरा हाथ छुड़ाकर भागा, एक बच्चे की मौत

राजस्थानी चिराग।  राजस्थान के अलवर के रैणी थाना क्षेत्र के गांव सालोली में सोमवार को पारिवारिक कलह के चलते एक महिला अपने दो बेटों को लेकर कुएं में कूद गई, जबकि तीसरा बेटा हाथ छुड़ाकर भाग गया। इस घटना के दौरान एक बेटे की मौत हो गई तथा महिला व उसके दूसरे बेटे का इलाज चल रहा है।

00 फीट गहरा था कुंआ

पुलिस ने बताया कि सालोली निवासी अनिता पत्नी राजेश जोगी के तीन बेटे थे। महिला सुबह तीनों बच्चों अनीष 9, भानू 7 और अजय 5 को लेकर घर से पास ही कुएं पर गई। वहां उसने अजय को 100 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद दोनों बेटों के साथ कुएं में कूदने लगी। दूसरे नंबर का बेटा मां का हाथ छुड़ाकर भाग गया। मां और बड़ा बेटा कुएं में कूद गए।

ग्रामीणों ने बाहर निकाला

शोर होने पर आसपास के ग्रामीणों घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सहायता से मां व दोनों बेटों को कुएं से बाहर निकाला गया। घरवाले तीनों को चिकित्सालय लेकर गए, जहां छोटे बेटे अजय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मां और बड़े बेटे अनीष को राजगढ़ से अलवर रेफर कर दिया गया। घायल अनीता का पति जयपुर में पत्थर की मूर्ति का काम करता है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी