शिक्षा विभाग का निजी स्कूल संचालकों को निर्देश, अगर अभिभावकों पर ये दबाव डाला तो कार्रवाई तय

शिक्षा विभाग का निजी स्कूल संचालकों को निर्देश, अगर अभिभावकों पर ये दबाव डाला तो कार्रवाई तय

Govt schools in Delhi to have alumni associations - The Statesman

बीकानेर। आगामी शिक्षा सत्र को देखते हुए निजी स्कूल संचालक अभिभावकों पर एक ही दुकान से यूनिफॉर्म एवं पुस्तकों की खरीद के लिए दबाव नहीं डाल सकेंगे। अगर किसी अभिभावक ने स्कूल संचालक की शिकायत कर दी, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विभागीय दिशा-निर्देशों का करें पालन
गौरतलब है कि शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही निजी स्कूल संचालक अभिभावकों पर एक ही विक्रेता से पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते एवं जुराब आदि खरीदने के लिए दबाव डालते हैं। ऐसे में अभिभावक भी स्कूल संचालक की बताई दुकान से ही इन वस्तुओं की मजबूरन खरीदारी करते हैं। ऐसी शिकायतों को देखते हुए अब शिक्षा विभाग ने गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि पुस्तकों, यूनिफॉर्म एवं अन्य सामान के विक्रय के लिए विभागीय दिशा निर्देशों की पालना की जाए।

तो इसे विभागीय नियमावली की अवहेलना समझा जाएगा – रामगोपाल शर्मा
इतना ही नहीं, पुस्तकों की सूची मय प्रकाशक व विक्रेताओं के नाम विद्यालय की वेबसाइट तथा सूचना पटल पर नियमानुसार प्रदर्शित की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामगोपाल शर्मा ने बताया कि वर्तमान सत्र की समाप्ति तथा नए सत्र के प्रारम्भ पर यदि किसी निजी शिक्षण संस्थान ने एक ही पुस्तक विक्रेता से पुस्तक क्रय करने के लिए अभिभावकों पर दबाव डाला या पाबंद किया अथवा नियमानुसार पुस्तक विक्रेता के नाम शाला की वेबसाइट तथा सूचना पटल पर प्रकाशित नहीं किए, तो इसे विभागीय नियमावली की अवहेलना समझा जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां