ट्रांसफर के बाद विदेश गया शिक्षा अधिकारी सस्पेंड, बीकानेर से इस जगह हुआ था तबादला

ट्रांसफर के बाद विदेश गया शिक्षा अधिकारी सस्पेंड, बीकानेर से इस जगह हुआ था तबादला

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में कार्यरत जिला शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ढल्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। ढल्ला का मुख्यालय बीकानेर के बजाय झालावाड़ रखा गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी किए हैं। दरअसल, विभागीय पदोन्नति के मुद्दे पर उन्हें सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों ढल्ला का ट्रांसफर बीकानेर से जोधपुर के लिए किया गया था। इसके बाद अब सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड टाइम में मुख्यालय झालावाड़ रखा गया है। पिछले लंबे समय से ढल्ला माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में कार्यरत थे, जहां से उनका तबादला कर दिया गया। तबादले के बाद से ही ढल्ला विदेश गए हुए हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने निलंबन के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई थी। ढल्ला ही इस काम को देखते हैं। राज्य सरकार के आदेश के चलते रिव्यू डीपीसी नहीं होने से शिक्षा मंत्री कार्यालय उनसे नाराज रहा। अब उनको निलंबित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा