शहर में इस जगह फॉर्च्यूनर सवार ट्रैवल्स मालिक पर लट्ठ बरसाए; बिजनेसमैन समेत 2 रेफर

शहर में इस जगह फॉर्च्यूनर सवार ट्रैवल्स मालिक पर लट्ठ बरसाए; बिजनेसमैन समेत 2 रेफर
ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक पर बोलेरो पिकअप में आए बदमाशों ने हमला कर दिया। फॉर्च्यूनर को घेरकर लट्ठ बरसाए। पिकअप से टक्कर मारकर SUV को डैमेज कर दिया। गाड़ी में बिजनेसमैन और उनके दो अन्य साथी थे। बिजनेसमैन और उनके एक साथी को गंभीर चोटें आई हैं। इन दोनों को जोधपुर रेफर किया गया है। एक अन्य साथी को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्‌टी दे दी गई है। मामला बाड़मेर के शिव इलाके का है। पूरा घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चला। बाजार में खड़े कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। घटना के अलग-अलग तीन वीडियो सामने आए हैं।

शिव थानाधिकारी जालाराम ने बताया- शेर खान (40) जैसलमेर के फलसूंड स्वामी का गांव के रहने वाले हैं। इनका ट्रैवल्स का बिजनेस है। इनके साथ गाड़ी में बक्शे खान (38) और शाह मोहम्मद (35) भी थे। ये दोनों एक ही गांव शिव (बाड़मेर) इलाके उण्डू के रहने वाले हैं। सुबह करीब 11 बजे तीनों शादी समारोह में जा रहे थे। शेर खान की SUV को उण्डू के बाजार में अचानक आई 2 पिकअप ने घेर लिया। पिकअप में बैठे ड्राइवर ने फॉर्च्यूनर को तीन बार टक्कर मारी। बदमाशों ने कार में सवार शेर खान, बक्शे खान, और शाह मोहम्मद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तीनों को फलसूंड (जैसलमेर) हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद शेर खान व बक्शे खान को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। इन दोनों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। शाह मोहम्मद को हल्की चोटें आई हैं।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार