एवरेस्ट विजेता के परिवार पर हमला, घर में पत्थर और सुतली बम फेंके

एवरेस्ट विजेता के परिवार पर हमला, घर में पत्थर और सुतली बम फेंके

दीपावली की खुशियों के बीच चूरू जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। माउंट एवरेस्ट विजेता गौरव शर्मा के परिवार पर सोमवार रात को बदमाशों ने हमला कर दिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। वीडियो के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजकर 25 मिनट की है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे 15-20 हमलावर घर के बाहर जमकर पत्थरबाजी करते हैं, सुतली बम फेंकते हैं और परिवार को डराने-धमकाने की कोशिश करते हैं। जयपुर में रहने वाले गौरव शर्मा हर साल की तरह इस बार भी दीपावली मनाने अपने पैतृक घर आनंद भवन (गौशाला रोड, चूरू) आए थे। उन्होंने घटना के बाद अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर पूरी घटना के बारे में लिखा और चूरू पुलिस व जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

गौरव शर्मा ने लिखा – सोमवार रात करीब 9:25 बजे हमारे घर पर अचानक 15-20 लोगों ने हमला कर दिया। पत्थर और सुतली बम फेंके गए, गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां दीं। यहां तक कि घर के बाहर खड़ी कार को जलाने की कोशिश की गई। इस घटना ने हमें सन्न कर दिया है। कानून व्यवस्था पर भरोसा है कि प्रशासन दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देगा। ये चीख-पुकार और हिंसा रुकनी चाहिए। गौरव शर्मा और उनके परिवार पर हुए इस हमले की खबर सामने आते ही चूरू शहर में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने ने गौरव शर्मा का समर्थन करते हुए लिखा कि जिस व्यक्ति ने देश का नाम एवरेस्ट पर पहुंचाकर रोशन किया, उसके परिवार पर इस तरह का हमला शर्मनाक है।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी बीकानेर। नाथवाना रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम एक रेलवे…

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला बीकानेर। सूचना दिए बिना विदेशी नागरिक को गेस्ट हाउस में ठहराने पर संचालक के…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश