कार और बाइक की भीषण भिड़ंत,एक की मौत,एक घायल

कार और बाइक की भीषण भिड़ंत,एक की मौत,एक घायल

बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल हो गया है। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि केमल फार्म के पास कार व बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान गणेश वाल्मीकि निवासी नापासर के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक देवराज का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवक बाइक से नापासर से बीकानेर आ रहे थे। तभी केमल फार्म के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल जेएनवीसी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार बीकानेर। बीते दिनों नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को चार हादसों में चार परिवारों पर कहर टूटा। बारां जिले के…

    You Missed

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता