चलती सीएनजी कार में लगी आग, हादसे में 3 लोग झुलसे

चलती सीएनजी कार में लगी आग, हादसे में 3 लोग झुलसे

चूरू। दूधवाखारा थाना क्षेत्र में चलकोई-भैरूसर के बीच रविवार दोपहर चलती सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। कार की डिग्गी से आग की लपटें देखकर कार सवार घबरा गए। आग लगने से कार में सवार 3 लोग झुलस गए। आग लगने पर चलती कार से युवती कूद गई। जिससे युवती को गंभीर चोट आई। कार सवार लोगों ने बताया कि रास्ते से गुजर रही अन्य गाड़ियों को रोककर मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। कार में सवार झुलसे लोगों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार में सवार तिड़ोकी का बास निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसके मामा की शादी है। इसलिए वह गांव से तारानगर जा रहे थे। चलकोई और भैरूसर के बीच कार की डिग्गी से अचानक आग की लपटें उठने लगी। जिससे कार में सवार पूजा (18) घबरा गई। जो आग का गोला बनी चलती कार से कूद गई। जिससे पूजा (18) के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं कार में आग लगने से भंवरी (40) और अभिषेक (15) झुलस गए। राजेश ने बताया कि कार को चाचा जगदीश चला रहे थे। किसी तरह कार रुकने पर सभी लोग बाहर निकले। हादसे में भंवरी और अभिषेक भी झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना गांव में दी। गांव चलकोई के मुकेश सिंह चावला, राजेन्द्र सिंह और सुरेन्द्र कुमार ने घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा