राजस्थान में फिर बारिश की संभावना, इन जिलों में हो सकती है बारिश

राजस्थान में फिर बारिश की संभावना, इन जिलों में हो सकती है बारिश

जयपुर। राजस्थान में सुबह-शाम की अब भी सर्दी का जोर है। सीकर, पिलानी समेत 8 शहरों में कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। दिन के तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी। अगले 48 घंटे के दौरान अधिकांश शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिसके कारण में एक बार फिर गर्मी महसूस होने लगेगी। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने से सुबह-शाम की सर्दी में कमी होगी। वहीं, 27 फरवरी से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा। जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, गंगानगर, सीकर, पाली समेत लगभग सभी शहरों में आसमान साफ रहा और धूप निकली। इसके कारण कल दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी भी हुई।

अब आगे क्या?
जयपुर मौसम केन्द्र ने राजस्थान में अगले 48 घंटे के दौरान कई शहरों के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस दौरान सभी शहरों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप रहेगी। 27 फरवरी से राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से राज्य में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस सिस्टम का असर 1 मार्च तक रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी के साथ…

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक अज्ञात पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे…

    You Missed

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार