बीकानेर की इस होटल लगी आग, तीन दमकलों ने पाया काबू

बीकानेर की इस होटल लगी आग, तीन दमकलों ने पाया काबू

बीकानेर। रथखाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के स्टाफ क्वार्टर एरिया में आग लग गई। आग की चपेट में कोई नहीं आया लेकिन काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद तीन दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग शांत हो चुकी है और बचे हुए सामान को बाहर निकालने का काम चल रहा है। सदर थाना क्षेत्र के रथखाना क्षेत्र में स्थित होटल राजविलास के स्टाफ क्वार्टर में मंगलवार सुबह आग लग गई थी। आग लगने से होटल व होटल के बाहर हड़कंप मच गया। समय रहते दमकल कर्मियों और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

 स्टाफ क्वार्टर एरिया में लगी आग
स्टाफ क्वार्टर एरिया में लगी आग

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन क्वार्टर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के वक्त होटल का स्टाफ कमरे मे मौजूद नही था वरना बडी जनहानि भी हो सकती थी। एक के बाद एक करके तीन दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। होटल के पीछे ही बने स्टॉफ क्वार्टर में कई परिवार रहते हैं। आग का धुआं उठने के साथ ही पता चल गया था। ऐसे में वहां रहने वालों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। आग के कारण कमरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। कुछ डबल बेड, अलमारी व लकड़ी का कुछ सामान भी जलकर राख हो गया।

  • Related Posts

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म बालोतरा। दो महीने और ढाई साल के मासूम बच्चों के साथ टांके…

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी…

    You Missed

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर से जा रही ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    बीकानेर: व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत