पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, एक की मौत, तस्करी के शक में पीछा कर रही थी टीम

पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, एक की मौत, तस्करी के शक में पीछा कर रही थी टीम

पाली जिले में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को दो गाड़ियों में नशे के सामान की तस्करी की सूचना मिली थी। आरोप है कि पीछा करने पर एक गाड़ी में सवार युवक ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके सीने में गोली लग गई। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वारदात गुरुवार देर रात खिंवाड़ा थाना क्षेत्र की है। एएसपी चैनसिंह महेचा ने बताया – एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स गुरुवार रात को दो गाड़ियों का पीछा कर रही थी। फोर्स को गाड़ियों में ड्रग्स होने का शक था। खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में एक गाड़ी ओवरस्पीड करते हुए फरार हो गई। जबकि, दूसरी गाड़ी को रोकने के लिए टीम ने गाड़ी के चक्कों के आगे स्ट्रीक डालकर टायर बदमाशों की गाड़ी का टायर पंक्चर कर दिया। दीवेर घाटी के निकट गाड़ी रूकते ही पर उसमें सवार युवक ने पुलिस की टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाब में ANTF टीम ने फायर किया। जिसमें कार में सवार करीब भुट्‌टों (36) नाम के युवक के सीने में गोली लग गई।

  • Related Posts

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च श्रीगंंगानगर। दिनदहाड़े बाइक सवार की आंखों में मिर्च डालकर लूट का प्रयास करने की खबर…

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत बीकानेर। हाईवे पर हादसा में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से लगने…

    You Missed

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    बीकानेर: गारमेंट व्यापारी का 20 मिनट में ही साफ हो गया बैंक बैलेंस, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: गारमेंट व्यापारी का 20 मिनट में ही साफ हो गया बैंक बैलेंस, पढ़ें ये खबर