19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई

19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई

दौसा में 19 साल की स्टूडेंट की क्लास में हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्रा कुर्सी पर बैठे-बैठे ही नीचे गिर गई। घटना गुरुवार दोपहर आगरा रोड स्थित इम्पल्स डिग्री कॉलेज में हुई। कोतवाली थाने की एसआई मनीषा ने बताया- जीरोता गांव निवासी विनीता बैरवा (19) बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। गुरुवार को वह कॉलेज गई थी। स्टूडेंट्स के साथ क्लास रूम में कुर्सी पर बैठी थी। अचानक वह नीचे गिर गई और बेहोश हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट के हेड डॉ. महेंद्र मीणा ने बताया- दोपहर को प्राइवेट कॉलेज की छात्रा को इलाज के लिए लेकर आए थे। करीब 30 मिनट तक प्रयास करने के बावजूद छात्रा को बचाया नहीं जा सका। हार्ट अटैक की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। हार्ट अटैक अचानक नहीं आता। सालों पहले शरीर में छोटे-छोटे बदलाव दिखने लगते हैं। ये संकेत अगर समय पर समझ लिए जाएं तो डॉक्टर की मदद से बड़ा खतरा टाला जा सकता है। स्टडीज बताती हैं कि ये क्लू 10-12 साल पहले से शुरू हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें थकान या उम्र समझ लेते हैं। यहां 12 ऐसे संकेत हैं, जो दिल की समस्या का इशारा दे सकते हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया