बीकानेर: दीवार निर्माण के दौरान मजदूरों और परिवार पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बीकानेर: दीवार निर्माण के दौरान मजदूरों और परिवार पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के सुजानदेसर में रविवार को दीवार निर्माण कर रहे मजदूरों और परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मौके पर फायरिंग की, पत्थरबाजी की और मारपीट की, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।इस संबंध में शिवप्रकाश कच्छावा ने घेवरचंद सांखला, अर्जुन, विशाल जैनाराम, साजन, मुकेश सांखला, राकेश, रमेश, मनीष, तेजू और महेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वह अपनी पत्नी और मजदूरों के साथ अपनी खातेदारी जमीन पर चारदीवारी बनवा रहा था। तभी आरोपी हथियार, लकड़ियां और पत्थर लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने पत्थर फेंके, जिससे मजदूर भागने को मजबूर हो गए। शिवप्रकाश और उनकी पत्नी ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मुकेश ने शिवप्रकाश की कनपटी तौल तान दी और भगवती के साथ अभद्रता की। मारपीट, पत्थरबाजी की यह घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक पिस्तौल लहराता हुआ नजर आ रहा है। आरोपियों ने लगभग आधे घंटे तक पत्थरबाजी करते हुए उत्पात मचाया और पुलिस के आने से पहले भाग गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मारपीट में घायल शिवप्रकाश और उनकी पत्नी का इलाज कराया गया है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी