बड़ी खबर: पूर्व डिप्टी सीएम पर फायरिंग, घटना का वीडियो भी आया सामने

बड़ी खबर: पूर्व डिप्टी सीएम पर फायरिंग, घटना का वीडियो भी आया ,सामना

अमृतसर। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को गोल्डन टेंपल के गेट पर फायरिंग की गई। गोली दीवार पर जाकर लगी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। व्यक्ति हाथ में पिस्टल लेकर भागता हुआ सुखबीर बादल की तरफ गया और उसने फायरिंग कर दी। तभी वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को पकड़ लिया और पिस्टल छीन ली। सुरक्षाकर्मियों ने सुखबीर बादल को घेर लिया। घटना के बाद गोल्डन टेंपल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। व्यक्ति की पहचान गुरादसपुर के डेराबाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। वह दल खालसा का सदस्य है। 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब ने राम रहीम को माफी देने समेत 5 मामलों में सुखबीर बादल व शिरोमणि अकाली दल सरकार के दौरान अन्य कैबिनेट सदस्यों को धार्मिक दुराचार के आरोपों के लिए सजा सुनाई थी। इसी मामले में आज सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के बाहर बरछा पकड़कर सजा भुगत रहे थे।

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया बाड़मेर। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया