बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट से लाखों की ठगी, बुजुर्ग से इतने लाख ऐंठे, फिर…

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट से लाखों की ठगी, बुजुर्ग से इतने लाख ऐंठे, फिर…
बीकानेर। बीकानेर शहर में एक बार फिर “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। गंगाशहर निवासी एक बुजुर्ग को वीडियो कॉल के जरिए धमकाकर ठगों ने 5.10 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। हालांकि शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने 1.76 लाख रुपए होल्ड करवा दिए हैं। पीड़ित के पास 14 मार्च को एक वीडियो कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को अधिकारी बताते हुए उनके खाते से करीब 3 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेनदेन का हवाला दिया।
ठगों ने केनरा बैंक के खाते का जिक्र करते हुए उन्हें डराया-धमकाया। ठगों ने एक सिम कार्ड से आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेजने के आरोप लगाए और एक युवती की आत्महत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी।

इसके बाद डिजिटल अरेस्ट बताकर किसी से संपर्क नहीं करने और लगातार उनके संपर्क में बने रहने के निर्देश दिए। डर के चलते बुजुर्ग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से एक निजी बैंक खाते में 5.10 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। 27 मार्च को ठगों ने फिर संपर्क कर 50 लाख रुपए की और मांग की। इस पर बोथरा को लगा कि ये ठगी का मामला हो सकता है। अब तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताने वाले बोथरा ने बादमें परिजनों को जानकारी दी, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। साइबर थाना प्रभारी रमेश सर्वटा ने बताया कि शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 1.76 लाख रुपए होल्ड करवा दिए हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। बदमाशों से शेष राशि निकलवाने और गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: मिलेगी राहत अब 60 नहीं मात्र इतने दिन की होगी नहरबंदी, सुधरेगी आवक

    बीकानेर: मिलेगी राहत अब 60 नहीं मात्र इतने दिन की होगी नहरबंदी, सुधरेगी आवक बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान की जीवनरेखा मानी जाने वाली नहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण को लेकर सुखद खबर…

    पत्नी ने नहाते हुए खुद का अश्लील वीडियो किया वायरल, पति पर आरोप लगाकर मांगे 10 लाख रुपए

    पत्नी ने नहाते हुए खुद का अश्लील वीडियो किया वायरल, पति पर आरोप लगाकर मांगे 10 लाख रुपए भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला…

    You Missed

    बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट से लाखों की ठगी, बुजुर्ग से इतने लाख ऐंठे, फिर…

    बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट से लाखों की ठगी, बुजुर्ग से इतने लाख ऐंठे, फिर…

    बीकानेर: मिलेगी राहत अब 60 नहीं मात्र इतने दिन की होगी नहरबंदी, सुधरेगी आवक

    बीकानेर: मिलेगी राहत अब 60 नहीं मात्र इतने दिन की होगी नहरबंदी, सुधरेगी आवक

    पत्नी ने नहाते हुए खुद का अश्लील वीडियो किया वायरल, पति पर आरोप लगाकर मांगे 10 लाख रुपए

    पत्नी ने नहाते हुए खुद का अश्लील वीडियो किया वायरल, पति पर आरोप लगाकर मांगे 10 लाख रुपए

    बीकानेर : कार ने बाइक को मारी टक्कर, चार जनेंं हुए चोटिल

    बीकानेर : कार ने बाइक को मारी टक्कर, चार जनेंं हुए चोटिल

    भाजपा नेत्री वीडियो, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार कांड में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस को मिले 3 दर्जन से ज्यादा वीडियो

    भाजपा नेत्री वीडियो, ब्लैकमेलिंग और बलात्कार कांड में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस को मिले 3 दर्जन से ज्यादा वीडियो

    ट्रैक्टर के टायर के नीचे आया मासूम, मौत:ताऊ को खाना देने गया था 12 साल का अंशु

    ट्रैक्टर के टायर के नीचे आया मासूम, मौत:ताऊ को खाना देने गया था 12 साल का अंशु