अगर नहीं किया ये काम तो, 30 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा राशन और गैस सिलेंडर

अगर नहीं किया ये काम तो, 30 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा राशन और गैस सिलेंडर
 
जयपुर। राजस्थान में 1 करोड़ 7 लाख 54 हजार 362 राशन कार्डधारकों में से ज्यादातर सस्ती दर पर गैस सिलेंडर की बाट जोह रहे हैं। पर, इसमें से करीब 14.55 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके संस्ते रसोई गैस सिलेंडर पर संकट है। इन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कंपलीट नहीं है। ऐसे में 30 नवंबर के बाद इनके राशन पर ब्रेक लग सकता है। साथ ही 500 रुपए में रसोई गैस मिलना भी दूर है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि कि ई केवाईसी नहीं कराने वालों को राशन रुक जाएगा। उपभोक्ता को रसोई गैस सिलेंडर कंपनी की दर पर लेना होगा। राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को 500 रुपए रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। इसके लिए पोर्टल तैयार किया गया है। इस पर डाटा अपलोड़ किया जा रहा है।
ई केवाईसी कराने में प्रदेश में बारां जिला सबसे फिसड्डी साबित है। कारण अभी तक 80.40 प्रतिशत का ही ई केवाईसी हुआ है। जबकि, सबसे अधिक बूंदी में 90.06 प्रतिशत हुआ है। बूंदी में 74 हजार 154 व बारां में एक लाख 81 हजार 380 उपभोक्ताओं की ई केवाईसी बकाया है।
यह रही राजधानी की स्थिति

प्रदेश की राजधानी जयपुर 31वें स्थान पर हैं। जिले में 7 लाख 59 हजार 940 राशन कार्ड हैं। इसमें 30 लाख 68 हजार 129 का ई केवाईसी होना है। इसमें 3 लाख 34 हजार 564 लोगों को ई केवाईसी होना शेष है।

अभी तक बच्चों और बुजुर्गों को छूट

विभागीय मुख्यालय से अभी तक जारी आदेश के अनुसार 5 साल से छोटे बच्चे और बुजुर्गों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। इनके निशान नहीं आ रहे हैं। इनको छूट मिले इसके लिए डाटा भेजा जाएगा। करीब 15 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई केवाईसी नहीं हुई है। हालांकि अभी 3 दिन शेष है।

आईएमडी का अलर्ट 29 नवंबर तक राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम, इतनी तारीख से शुरू होगी शीतलहर

  • Related Posts

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी भारतीय जनता पार्टी बूंदी जिले के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं भाजपा…

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर! Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.…

    You Missed

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर