ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त

ऑपरेशन नीलकंठ : पुलिस ने स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा जिले में जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जिले की खाजूवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा व वृताधिकारी खाजूवाला अमरजीत चावला के सुपरविजन में पुलिस टीम ने 29 अप्रैल सोमवार को गश्त के दौरान बिजली घर रोड, राजीव नगर वार्ड नंबर 22 क्षेत्र क्षेत्र में आरोपी कमलेश उर्फ रितेश पुत्र जगदीश, निवासी 21 केवाईडी को गिरफ्तार कर आरोपी कब्जे से 5.45 ग्राम स्मैक (चिट्टा) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच पुलिस निरीक्षक महेश कुमार, थानाधिकारी दंतौर को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल खींयाराम और कांस्टेबल लेखराम, कांस्टेबल प्रेम कुमार, कांस्टेबल रामनिवास व गाड़ी चालक कांस्टेबल रामकुमार की टीम शामिल रही, जिन्होंने पूरी मुस्तैदी से आरोपी को पकडऩे में अहम भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन बीकानेर। नगरीय निकायों के वार्डों की लॉटरी निकल रही है। जिले में 1 नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं…

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    You Missed

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा