किराना व्यापारी पर बदमाशों ने किया हमला, बीकानेर में इलाज के दौरान तोडा दम

किराना व्यापारी पर बदमाशों ने किया हमला, बीकानेर में इलाज के दौरान तोडा दम
15-20 बदमाशों ने 1 किराना व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे घड़साना के सरकारी अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए मना कर दिया और घड़साना पुलिस थाने के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दे दिया। घटना गांव 2 एसटीआर में बुधवार रात की है। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि सूचना मिली कि गांव 2 एसटीआर में किराना व्यापारी बग्गा सिंह (47) पर 15-20 बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं हमलावरों की 1 देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस मौके पर ही रह गया। हमले में बग्गा सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे घड़साना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, मगर बग्गा सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे बीकानेर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बग्गा सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर घड़साना पुलिस बीकानेर की पीबीएम हॉस्पिटल पहुंची। वहीं परिजनों ने बग्गा सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए मना कर दिया और घड़साना पुलिस थाने के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दे दिया। वहीं एएसपी सुरेंद्र कुमार घटना की जानकारी मिलते ही मौके पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। एएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने बीकानेर। नगर निगम यूडी टैक्स जमा न करने वालों की ​बिल्डिंग सीज कर रहा है। शुक्रवार को ही…

    You Missed

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    15 मार्च को सूर्य करेंगे बृहस्पति के घर में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

    15 मार्च को सूर्य करेंगे बृहस्पति के घर में प्रवेश, इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव