बीकानेर: पत्नी की हत्या कर लहूलुहान शव के पास घूमता रहा:24 घंटे बाद खुद फंदे पर झूला

बीकानेर: पत्नी की हत्या कर लहूलुहान शव के पास घूमता रहा:24 घंटे बाद खुद फंदे पर झूला

बीकानेर में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद सुसाइड कर लिया। मर्डर के बाद करीब 24 घंटे तक पति लहूलुहान शव के आसपास घूमता रहा। इसके बाद खुद फंदे पर झूला। पोता फोन चार्ज करने दादा-दादी के घर गया तो घटना की जानकारी सामने आई। मामला जिले के लूणकरणसर इलाके के कालवास गांव का है। एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। लूणकरणसर सीओ रणवीर सिंह ने बताया, धनपत बावरी (60) और पत्नी जीतो बावरी (55) दोनों अकेले रहते थे। इनके दो बेटे हैं। दोनों पास की ढाणी में रहते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे इनका पोता तनु (12) स्कूल जाने के लिए निकला था। तनु कक्षा 7 में पढ़ता है। स्कूल से पहले वह फोन चार्ज करने के लिए दादा-दादी के घर चला गया। घर में एक साथ दो लाशें देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आंगन में दादी का लहूलुहान शव और अंदर कमरे में दादा फंदे पर झूलते मिले थे। उसने दादा के ही फोन से फौरन अपने पिता को कॉल किया और पूरी बात बताई।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी