सोशल मीडिया पर करता था हथियारों का प्रदर्शन,देशी पिस्टल और 82 कारतूस के साथ गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर करता था हथियारों का प्रदर्शन,देशी पिस्टल और 82 कारतूस के साथ गिरफ्तार

देसी पिस्टल व 83 कारतूस के साथ आर्म्स एक्ट में युवक गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

राजस्थानी चिराग। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ की सदर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने एक देशी पिस्टल और 83 कारतूसों के साथ सहजीपुरा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई को डीएसटी की सूचना पर गश्त के दौरान की गई। सदर पुलिस ने बताया कि 14 नवंबर को गांव जंडावाली में 5-6 अज्ञात व्यक्तियों की ओर से लाठियों से लैस होकर विद्युत कर्मी के साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में संलिप्त आरोपी जसकरण सिंह को 25 नवंबर को एक अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया। उससे हथियार के संबंध में पूछताछ की। उसके सोशल मीडिया अकाउंट तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चैक किया तो ऐसे कई सारे ऑडियो-वीडियो प्राप्त हुए जिनमें भारी मात्रा में हथियार एवं कारतूस का प्रदर्शन किया गया था। आरोपी एक गिरोह का संचालन कर रहे थे जो भारी मात्रा में अवैध हथियार रखते हैं एवं मारपीट, फिरौती, नशा एवं मादक पदार्थ बेचान तथा जमीन कब्जा लेना आदि आपराधिक कार्य करते थे। इस गिरोह के सदस्य संगठित रूप से खेतों में फायरिंग करने का प्रशिक्षण लेते हैं एवं अन्य लोगों को प्रशिक्षण देते हैं।

Recent Posts

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी