बुजुर्ग दंपत्ति को 7 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, जेल की धमकी, घर के गेट बंद करवाए

बुजुर्ग दंपत्ति को 7 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, जेल की धमकी, घर के गेट बंद करवाए

भीलवाड़ा में साइबर ठगों ने 80 साल बुजुर्ग और उनकी पत्नी को 7 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। ठगों ने खुद को टेलीकॉम विभाग, मुंबई पुलिस और ईडी अधिकारी बताकर 36 कॉल किए, 17 केस दर्ज होने का डर दिखाया और जेल भेजने की धमकी दी। ठगों के दबाव में बुजुर्ग जब FD तुड़वाने बैंक पहुंचे, तब बैंक मैनेजर की सतर्कता से 9 लाख रुपए की ठगी होने से बच गई। सुभाष नगर राम मंदिर क्षेत्र निवासी 80 वर्षीय संपतलाल महात्मा को 21 जनवरी दोपहर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को टेलीकॉम डिपार्टमेंट का अधिकारी बताते हुए कहा उनके नाम से मुंबई में जारी एक सिम कार्ड का इस्तेमाल अश्लील गतिविधियों में हो रहा है। बुजुर्ग द्वारा इनकार करने पर कॉल को कथित तौर पर कोलाबा, मुंबई पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया गया। वीडियो कॉल पर पुलिस का लोगो दिखाया गया। इसके बाद ठगों ने संपतलाल को 7 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर लगातार मानसिक दबाव बनाया और पैसों की मांग करने लगे। संपतलाल ने बताया- ठगों ने कहा कि उनके नाम से जारी नंबर को लेकर 17 शिकायतें दर्ज हैं। इसके बाद आधार कार्ड से जुड़े एक खाते को 480 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जोड़ते हुए नरेश गोयल केस का हवाला दिया गया। ठगों ने कहा कि यह खाता खार क्षेत्र की केनरा बैंक शाखा में है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा बीकानेर। शहर के जयपुर रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला…

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते Shani Shukra Yuti 2026: ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि में…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    बीकानेर: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    26 मार्च तक गुरु की राशि में बनी रहेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: अनैतिक गतिविधियों के शक में मकान पर दी दबिश, पांच युवतियों को किया गिरफ्तार

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली