बीकानेर में महिला को बिजली के खंभे से बांधा, कारों के कांच तोड़े तो बस्ती के लोगों ने ही बांध दिया

बीकानेर में महिला को बिजली के खंभे से बांधा, कारों के कांच तोड़े तो बस्ती के लोगों ने ही बांध दिया

बीकानेर के रामपुरा बस्ती इलाके में लोगों ने एक महिला को बिजली के खंभे से बांध दिया। कारों के कांच तोड़ने और बच्चों पर हमला करने जैसी हरकतों से परेशान होकर बस्ती के लोगों ने इस महिला को पोल से बांध दिया। बताया गया है कि यह महिला मानसिक रूप से बीमार है। अब मुक्ता प्रसाद नगर थाने में लोग इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की गुहार लगा रहे है। मामला एसपी कावेंद्र सिंह सागर तक भी पहुंच गया है। मोहल्ला वासियों ने बताया जा रहा है कि यह महिला इसी क्षेत्र की रहने वाली है। पिछले कुछ दिनों में कार के शीशे तोड़ दिए हैं और कुछ घरों में कीचड़ तक फेंक दिया। क्षेत्र के लोगों को डर है कि कहीं बच्चों पर हमला नहीं कर दें। छोटे-छोटे बच्चे इसी मोहल्ले से सुबह स्कूल जाते हैं और दोपहर में वापस आते हैं। ऐसे में मोहल्ले वालों ने इस महिला को बिजली के एक खंभे से बांध दिया।

अभी भी रामपुरा बस्ती में ही घूम रही
महिला ने खम्भे के पास ही लेटकर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान उसके कपड़े भी खुल गए। बाद में मोहल्ले वालों ने ही उसे खंभे से खोल दिया, लेकिन अब भी वो अर्द्धनग्न अवस्था में ही रामपुरा बस्ती में ही घूम रही है। लोगों का कहना है कि मुक्ता प्रसाद नगर थाने में शिकायत के बाद कॉन्स्टेबल मौके पर आए, लेकिन कार्रवाई नहीं की। इस मानसिक बीमार महिला को किसी अस्पताल या अन्यत्र शिफ्ट करने की कार्रवाई नहीं हो रही है।

  • Related Posts

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन कोटा के उद्योग नगर इलाके में पिता-पुत्री पर फायरिंग और हमले के मामले में गिरफ्तार…

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल सीकर में खाटू श्यामजी के दर्शन कर कोटा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बुधवार शाम…

    You Missed

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नमक के नीचे दबने से 2 दोस्तों की मौत, एक पंचायत सहायक था

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नमक के नीचे दबने से 2 दोस्तों की मौत, एक पंचायत सहायक था

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत