बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

बीकानेर। नोखा में रोड़ा बाइपास पर शुक्रवार को दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बीकानेर निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, वैगनआर कार में सवार तीन लोग नागौर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान नोखा से नागौर की तरफ जा रही मारुति स्विफ्ट कार से रोड़ा बाइपास पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वैगनआर सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय बागड़ी जिला अस्पताल, नोखा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बीकानेर निवासी राजेंद्र राजपुरोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जुगल किशोर और गणपत सिंह की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक राजेंद्र राजपुरोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए नोखा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर