मायरा भरने के बाद आया हार्ट अटैक, 6 किमी स्कूटी चलाकर घर पहुंचा, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम

मायरा भरने के बाद आया हार्ट अटैक, 6 किमी स्कूटी चलाकर घर पहुंचा, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम

पाली। जिस घर में विवाह की खुशियां छाई थी। वहां हृदयघात से मौत होने पर शोक छा गया। हेमावास गांव से बहन के घर सोनाई मांझी गांव में मायरा भरने गए 55 वर्षीय व्यक्ति के सीने में अचानक दर्द हुआ। इस पर वे 6 किमी स्कूटी चलाकर सोनाई मांझी से अपने गांव हेमावास आए। वहां उनकी मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र में हेमावास निवासी पेमाराम (55) महाराष्ट्र के पुणे में बिजनेस करते थे। सोनाई मांझी गांव में रहने वाली उनकी बहन मंजू की बेटी अंजू की 23 नवम्बर और बेटे मनीष की 25 नवम्बर को शादी होनी थी। इस पर पेमाराम विवाह में शामिल होने और मायरा भरने के लिए पुणे से हेमावास आए। वहां से 23 नवम्बर को भाई प्रकाश, सूजाराम सहित बहन के घर सोनाई मांझी गए। वहां मायरा भरने के बाद उनके सीने में दर्द हुआ। इस पर वे स्कूटी से हेमावास पहुंचे। इसके बाद भी तबीयत ठीक नहीं होने पर आराम करने लेट गए। उनके वापस नहीं उठने पर परिजन शाम को बांगड़ अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए बाड़मेर में सरकारी स्कूल के टीचर ने अपनी सहकर्मी महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेज दिए।…

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार जयपुर: राजस्थान में सर्दी का दौर लगभग खत्म हो चुका है। अब केवल सुबह और शाम ही हल्की सर्दी…

    You Missed

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शरीर के टुकड़े हुए

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शरीर के टुकड़े हुए