यहा फिर हुआ हिरण का शिकार, जीव प्रेमियों के विरोध के बाद दर्ज हुआ मामला

यहा फिर हुआ हिरण का शिकार, जीव प्रेमियों के विरोध के बाद दर्ज हुआ मामला

बीकानेर। श्री डूंगरगढ़ के गांव लाखनसर की रोही में रविवार रात को हिरण का शिकार हुआ, जिसकी जांच व मामला दर्ज करने की मांग को लेकर मंगलवार को वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ में बड़ी संख्या में जीव प्रेमी एकत्र हो गए। यहां करीब पांच घंटे यहां धरना प्रदर्शन के बाद आखिर में विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है। श्री जंभेश्वर पर्यावरण एंव जीव रक्षा प्रदेश संस्था के पदाधिकारी सहित अनेक जीव प्रेमी मौके पर पहुंच गए। जीव प्रेमियों ने बताया कि लाखनसर की रोही में एक काश्तकार परिवार के सदस्यों ने रविवार रात एक हिरण का शिकार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गत दस दिन पूर्व भी शिकार किया जिसके पोस्टमार्टम में गनशॉट से मारा जाना भी बताया गया। उसके बावजूद विभाग ने कार्रवाई नहीं की। इस पर शिकार की शिकायत करने पर मामला दर्ज नहीं होने से नाराज जीव प्रेमी आज विभाग के कार्यालय पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। विभाग ने सरदारशहर उपखंड के आसासर गांव निवासी बीरबल व हरिपाल पुत्र सुगनाराम बनबावरी, प्रेम कुमार पुत्र माकड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा