हिस्ट्रीशीटर विरधाराम की सड़क हादसे में मौत, 18 घंटे पहले पुलिस ने फ्रीज की थी दो करोड़ की संपत्ति

हिस्ट्रीशीटर विरधाराम की सड़क हादसे में मौत, 18 घंटे पहले पुलिस ने फ्रीज की थी दो करोड़ की संपत्ति

राजस्थानी चिराग, बाड़मेर। पुलिस की तस्कर की दो करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई के 18 घंटे बाद उत्तरप्रदेश के कानपुर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में हिस्ट्रीशीटर विरधाराम की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन व रिश्तेदार उत्तरप्रदेश पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक का शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के गालाबेरी निवासी हिस्ट्रीशीटर विरधाराम पुत्र भैराराम कार में सवार होकर साथी चूनाराम पुत्र दुर्गाराम व विरेंद्र गोदारा के साथ बिहार के गया जा रहा था। बीच रास्ते में उत्तरप्रदेश के पास हाइवे पर आगे चल रहे ट्रक के पीछे कार घुस गई। हादसे में विरधाराम की मौके पर मौत हो गई।

history sheeter viradharam dies
चूनाराम व विरेंद्र गोदारा गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों का कानपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक विरधाराम के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कार थाने में खड़ी करवाई है। गालाबेरी सरपंच अचलाराम ने बताया कि विरधाराम धार्मिक अनुष्ठान के लिए गया जा रहा था, बीच रास्ते में दुर्घटना हुई है।
एसयूवी छोड़ कार में रवाना हुआ था विरधाराम
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विरधाराम की संपत्ति एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत सोमवार को फ्रीज की थी। दो करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई के समय घर पर ही मौजूद था ।पुलिस के साथ नजर आया। कार्रवाई के बाद विरधाराम दोस्तों के साथ सोमवार करीब दो बजे घर से रवाना हुआ था। यहां से लग्जरी फॉच्र्यूनर लेकर निकला था। जयपुर में मित्र की स्वीफ्ट कार ली और फॉच्र्यूनर वहीं पर छोड़ दी । बताया जा रहा है कि उसने छोटी कार है, ट्रैफिक में परेशानी नहीं होगी इस कारण लग्जरी गाड़ी को छोड़ दिया।
विरधाराम पर दस मुकदमे, छह साल फरारी में बाद पकड़ा
विरधाराम के खिलाफ विभिन्न थानों में तस्करी समेत अन्य 10 प्रकरण दर्ज है। आरोपी के खिलाफ पहला तस्करी का मामला वर्ष 2012 में दर्ज हुआ था। छह साल तक फरारी काटने के बाद डेढ़ साल पहले पुलिस ने अगस्त 2023 में गिरफ्तार किया। न्यायालय से जमानत मिलने पर जेल से छूट गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था। तीन माह पहले गालाबेरी में नवनिर्मित घर का गृह प्रवेश भी करवाया, जो मकान पुलिस ने फ्रीज किया है।
पत्नी के नाम कंपनी, एक बेटी और दो बेटे
विरधाराम की पत्नी के नाम से वी.आर. सियोल कंस्ट्रक्शन कंपनी है। बसों का कारोबार है। वहीं मृतक के एक बेटी सात साल की, बड़ा बेटा पांच साल व छोटा तीन साल का है। इसके अलावा परिवार में बुजुर्ग माता-पिता है।

Recent Posts

  • Related Posts

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी भारतीय जनता पार्टी बूंदी जिले के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं भाजपा…

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर! Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.…

    You Missed

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर