बीकानेर संभाग में भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराने के बाद दीवार पर अटकी एसयूवी

बीकानेर संभाग में भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराने के बाद दीवार पर अटकी एसयूवी
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सूरतगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-62 पर मानकसर पुल पर सुबह करीब तीन बजे हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि एसयूवी पुल की दीवार पर अटक गई और चालक पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में एसयूवी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से नीचे उतरवाया। सिटी थाना के हैड कांस्टेबल महावीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुरली सिंधी (32) पुत्र भगवानदास निवासी वार्ड 27 सूरतगढ़ के रूप में हुई है। वह भगवानसर के पास होटल चलाता था। बुधवार अलसुबह वह अपनी गाड़ी से घर आ रहा था। तभी मानकसर पुल पर ट्रेलर और एसयूवी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर: स्कूल में बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए कुत्ते, कान काट डाला, बुरी तरह नोचा

    बीकानेर: स्कूल में बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए कुत्ते, कान काट डाला, बुरी तरह नोचा बीकानेर में स्कूल के पहले ही दिन 4 साल के मासूम पर आवारा…

    बीकानेर : शहर में इस जगह विदेशी महिला के साथ छीनाझपटी, आरोपी को पकड़ा

    बीकानेर : शहर में इस जगह विदेशी महिला के साथ छीनाझपटी, आरोपी को पकड़ा बीकानेर। शहर में छीनाझपटी की वारदातें बढ़ती जा रही है। आए दिन शहर के किसी ना…

    You Missed

    बीकानेर: स्कूल में बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए कुत्ते, कान काट डाला, बुरी तरह नोचा

    बीकानेर: स्कूल में बच्चे के सिर की चमड़ी खा गए कुत्ते, कान काट डाला, बुरी तरह नोचा

    बीकानेर : शहर में इस जगह विदेशी महिला के साथ छीनाझपटी, आरोपी को पकड़ा

    बीकानेर : शहर में इस जगह विदेशी महिला के साथ छीनाझपटी, आरोपी को पकड़ा

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे