बोलेरो और कार में भिड़ंत, नाबालिग समेत तीन घायल, तीनों घायलों को हॉस्पिटल में कराया भर्ती

बोलेरो और कार में भिड़ंत, नाबालिग समेत तीन घायल, तीनों घायलों को हॉस्पिटल में कराया भर्ती

राजस्थानी चिराग: खाजूवाला-रावला रोड पर सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना का कारण ओवरटेक करना बताया जा रहा है। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना स्थल का मौका-मुआयना करती पुलिस।

पुलिस के अनुसार ओवरटेक कर रही बोलेरो गाड़ी ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं से गुजर रहे खाजूवाला पंचायत समिति के जेटीए सतविंद्र सिंह ने घायलों को अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग हरियाणा के सिरसा जिले के गांव धोलीपाल के निवासी थे। इनकी पहचान 45 वर्षीय विनोद, 40 वर्षीय कांता और 17 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है।

एक्सीडेंट में घायल लोग अपने रिश्तेदारों के दंतोर गांव से अपने गांव लौट रहे थे, तभी खाजूवाला-रावला रोड पर स्थित 7 पीएचएम फांटा के पास बोलेरो और कार के बीच भिड़ंत हो गई। घायलों को खाजूवाला हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। खाजूवाला थाना के हेड कॉन्स्टेबल धारासिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटा दिया। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बोलेरो द्वारा कार को ओवरटेक करते समय हुई, जिसके बाद गाड़ियां आपस में टकरा गई।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी