बड़ी खबर: बीकानेर के इस इलाके में टूटेंगे मकान,अधिग्रहण के लिए घरों का सर्वे शुरू

बड़ी खबर: बीकानेर के इस इलाके में टूटेंगे मकान,अधिग्रहण के लिए घरों का सर्वे शुरू

राजस्थानी चिराग। बीकानेर रेलवे स्टेशन से लालगढ़ रेलवे स्टेशन तक पटरियों की डबल लाइन बिछाने के लिए कुछ मकानों को तोडऩापड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है। जल्द ही ये तय हो जाएगा कि किन मकानों क
ो तोडऩा पड़ेगा। मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार ने बताया- सर्वे का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए मंडल ऑफिस
से एक प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा गया है। जहां से रेलवे लाइन दोहरीकरण को तो स्वीकृति मिली हुई हैं,लेकिन मकानों को अधिग्रहित करने के लिए स्वीकृति मांगी गई है। सांखला फाटक से लालगढ़ के मकान टूट सकते बीकानेर रेलवे स्टेशन से लालगढ़ रेलवे स्टेशन तक डबल लाइन करने के दौरान जो भी मकान बीच में आएंगे, उनका अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित वैध मकान मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा। बीकानेर रेलवे स्टेशन से सांखला फाटक तक मकान नहीं है लेकिन सांखला फाटक से लालगढ़ की ओर काफी मकान इससे प्रभावित हो सकते हैं। मंडल रेल प्रबंधक का कहना है कि उन्हें लाइन बिछाने के लिए जितनी जमीन की जरूरत है, उतना ही हिस्सा लिया जाएगा। कुछ जमीन तो पहले से रेलवे के कब्जे में है, जबकि कुछ जमीन लेनी पड़ेगी। चुनाव से पहली बनी योजना दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ही यहां लाइन दोहरीकरण की योजना बन गई थी। स्वीकृति भी मिल गई थीलेकिन तब चुनाव के चलते इस कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया। अब इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। कब्जे और वैध दोनों टूटेंगे इस बीच अगर किसी ने कब्जा करके मकान बनाया है तो उसे भी तोड़ा जाएगा। जिसका कोई मुआवजा मिलना भी मुश्किल है। वहीं दूसरी तरफ जिनके घर वैध है और पट्?टाशुदा है, उनके मकान तोडऩे से पहले मुआवजा दिया जाएगा। फड़ बाजार क्षेत्र का कुछ हिस्सा भी इसकी चपेट में आ सकता है। कुछ दुकानें भी हट सकती है। किसका क्या हटेगा? ये अभी तय नहीं है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी